प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र में चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार महीने से फरार चल रहे आरोपी अनस खान (25) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस उसके साथी हासिम उर्फ रूहान को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को पुरानी कहासुनी और रंजिश के चलते धरियावद निवासी आदिल खान मेव पर चाकू से हमला किया गया था। घटना के बाद धरियावद थाने में प्रकरण संख्या 165/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 61(2) के तहत अनुसंधान शुरू किया गया।

मामले में आरोपी हासिम उर्फ रूहान को 5 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं, घटना के समय से फरार चल रहे उसके साथी अनस खान निवासी धावड़ी माता रोड, उदयभानपुरा, थाना धरियावद को पुलिस ने 29 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और धरियावद वृत्ताधिकारी अंकुश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में की गई। थानाधिकारी हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल नेमीचंद, कांस्टेबल ललित कुमार और विकास कुमार शामिल रहे।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story