प्रतापगढ़ जिला जेल में प्रशासन-पुलिस का औचक निरीक्षण, सघन तलाशी में नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु
प्रतापगढ़ जिला जेल में सोमवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर सघन तलाशी ली। जांच में कोई आपत्तिजनक या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई।

तस्वीर में जिला कारागृह प्रतापगढ़ के मुख्य द्वार के बाहर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी खड़े नजर आ रहे हैं।
प्रतापगढ़ जिला जेल में सोमवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की विभिन्न बैरकों, सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की गई। पूरे अभियान का उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्था को परखना तथा किसी भी प्रकार की अवैध या आपत्तिजनक सामग्री की उपलब्धता की जांच करना रहा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उप अधीक्षक गजेंद्र सिंह, शहर कोतवाल शंभू सिंह, उपखंड अधिकारी अश्विनी मालू, डीएसटी टीम तथा पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। संयुक्त टीम ने जेल परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाते हुए बैरकों, बंदियों के उपयोग में आने वाले स्थानों और अन्य हिस्सों का गहन निरीक्षण किया।
तलाशी अभियान के दौरान जेल प्रशासन का पूरा सहयोग रहा। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक भी मौजूद रहे और उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने जेल परिसर में सुरक्षा इंतजामों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
करीब चले इस सघन निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु, अवैध सामग्री या सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाली कोई भी चीज बरामद नहीं हुई। इस पर अधिकारियों ने संतोष जताते हुए जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जेलों में समय-समय पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण और तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी रहे और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
