जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का मामला पकड़ा है।


पुलिस कार्रवाई और टीम

  • थाना प्रभारी कमलचंद मीणा के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस टीम व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
  • पुलिस ने बोलेरो कैंपर व अर्टीगा कार में स्कीम (गुप्त खांचा) बनाकर लाई जा रही अवैध शराब को जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपी

इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:

  • विजय खटीक
  • राहुल उर्फ रवि

घटना का विवरण और मुखबिर की सूचना

दिनांक 09.02.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि देव नगर कॉलोनी, प्रतापगढ़ में एक बोलेरो कैंपर गाड़ी में स्कीम बनाकर अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बोलेरो कैंपर में दो व्यक्ति बैठे हुए थे जो पुलिस को देखकर गाड़ी भगाने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को रोका।


पूछताछ और पहचान

पूछताछ में चालक ने अपना नाम विजय पिता भंवरलाल खटीक, और साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम राहुल उर्फ रवि खोईवाल पिता भंवरलाल खोईवाल बताया। जब गाड़ी में भरी सामग्री के बारे में पूछा गया तो दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।


बरामदगी और जब्ती

तलाशी में बोलेरो कैंपर की सीटों के नीचे बने स्कीम से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई। साथ ही बोलेरो के पास खड़ी अर्टीगा कार में भी तलाशी के दौरान स्कीम बनाकर शराब छुपाई हुई मिली।

दोनों वाहनों से कुल 178 बोतलें और 42 पव्वे जब्त किए गए।


कानूनी कार्रवाई

दोनों वाहनों में रखी अवैध शराब विभिन्न कंपनियों की पाई गई। आरोपियों से शराब परिवहन का कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिस पर शराब और दोनों वाहन जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया।


Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story