प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में रठांजना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले एक वांछित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और एक महिंद्रा थार वाहन भी जब्त करने में सफलता हासिल की है।

रठांजना थाना पुलिस की विशेष कार्रवाई

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह तथा पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अंजाम दी गई। मामले के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को प्रार्थी नूरजान बी पत्नी अलीशेर खान मुसलमान पठान निवासी साकरिया थाना रठांजना ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि "आदतन अपराधी गटटु उर्फ अमीर हमजा पिता कमाल खान पठान निवासी गोर्धनपुरा थाना हथुनिया ने पिस्टल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी।" ### हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी और बरामदगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रठांजना में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने सघन कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर गटटु उर्फ अमीर हमजा को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और महिंद्रा थार वाहन को जब्त कर लिया है।

आरोपी का विवरण और पुलिस टीम

गिरफ्तार आरोपी अमीर हमजा की उम्र 19 वर्ष बताई गई है और वह गोर्धनपुरा थाना हथुनिया का निवासी है। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक वासुदेव, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह, कांस्टेबल प्रहलाद और कांस्टेबल अजीत सिंह शामिल रहे।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story