प्रतापगढ़ में गौतमेश्वर महादेव में 27 अप्रैल से 4 मई तक आयोजित होने वाले भव्य मेले को लेकर आज उपखण्ड कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उपखंड अधिकारी योगेन्द्र सिंह देवल ने ली, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था की तैयारी

मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कानून व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं पर जोर

बैठक में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, पार्किंग व्यवस्था को सुचारु करने तथा आपातकालीन सेवाओं को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस विभाग को विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गौतमेश्वर महादेव मेले को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे और हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story