प्रतापगढ़: वन विभाग ने पलाश के फूलों से तैयार की हर्बल गुलाल
रंग तेरस पर रासायनिक रंगों के विकल्प के रूप में वन सुरक्षा समितियों द्वारा निर्मित प्राकृतिक गुलाल धरियावद नाका केंद्र पर बिक्री के लिए उपलब्ध।

धरियावद नाका स्थित विक्रय केंद्र पर हर्बल गुलाल प्रदर्शनी के दौरान उपवन संरक्षक सुरेश कुमार अग्रवाल, एसीएफ दिलीप सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी।
प्रतापगढ़। रंगों के त्योहार होली को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वन विभाग की ओर से इस वर्ष हर्बल गुलाल तैयार करवाई गई है। यह गुलाल वन क्षेत्र में मिलने वाले पलाश और अन्य पेड़-पौधों के फूलों से तैयार की गई है, जिसे रंग तेरस के अवसर पर आमजन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
वन सुरक्षा समितियों के माध्यम से संग्रहण और निर्माण
वन विभाग के अनुसार वन सुरक्षा समितियों के माध्यम से पिछले एक पखवाड़े से वन क्षेत्र से आवश्यक कच्ची सामग्री एकत्रित कराई गई। इसके बाद समितियों द्वारा प्राकृतिक फूलों और वनौपज से हर्बल गुलाल तैयार की गई है। विभाग की ओर से इसे आमजन के लिए बिक्री के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि लोग रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर सकें। जिले के वन क्षेत्रों में वनौपज पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है, जिसे ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा वन सुरक्षा समितियों के माध्यम से विभिन्न उपयोगी उत्पाद तैयार करवाने की पहल की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।
विक्रय केंद्र का उद्घाटन और उपलब्धता
धरियावद नाका स्थित वन विभाग के विक्रय केंद्र पर हर्बल गुलाल की बिक्री की व्यवस्था की गई है। इस विक्रय केंद्र का उद्घाटन उपवन संरक्षक सुरेश कुमार अग्रवाल ने किया। उपवन संरक्षक ने बताया कि इस वर्ष प्रतापगढ़ वन सुरक्षा समिति द्वारा 50 किलो, लसाडिया वन सुरक्षा समिति द्वारा दो क्विंटल तथा पीपलखूंट क्षेत्र में 25 किलो हर्बल गुलाल तैयार की गई है।
विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति
"इस अवसर पर एसीएफ दिलीप सिंह, नाका प्रभारी दीपक मीणा सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।"

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
