नमूने और विभागीय कार्रवाई

  • टीम ने दुकान पर उपलब्ध तेल, कचौरी और मूंग दाल के नमूने एकत्रित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे हैं।
  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील पामेचा ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा संचालित "शुद्ध आहार — मिलावट पर वार" अभियान के तहत की गई है, जिसके माध्यम से शहर में मिलावटखोरी पर सख्ती से नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।

अस्वच्छता पर नोटिस और निर्देश

निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकान की सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया। अस्वच्छता पाए जाने पर विभाग ने नोटिस जारी कर साफ–सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री को मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य पदार्थ का लाइसेंस रिनिवल करवाने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता में कमी उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए दुकानदारों को सतर्कता और नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अपील

"खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील पामेचा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी स्थान पर मिलावटखोरी की आशंका हो या किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता संदिग्ध लगे, तो विभाग को तुरंत सूचना दें।"

उन्होंने कहा कि विभाग की कार्रवाई और जनता की सतर्कता से ही शहर को मिलावटमुक्त बनाया जा सकता है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story