प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के चुपना गांव में खेत पर फसल देखने गए एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विक्रम पुत्र रामेश्वर डांगी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विक्रम बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने मौसी के लड़के सोनू कुमार डांगी के साथ खेत पर फसल देखने गया था। इसी दौरान अचानक उसके पेट में तेज दर्द उठा और वह अचेत होकर खेत में गिर पड़ा। घटना के बाद सोनू ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर परिजन विक्रम को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल बन गया।

अरनोद थाना के हेड कांस्टेबल दिनेश दास ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे मृतक के मौसी के लड़के सोनू कुमार डांगी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतक विक्रम विवाहित था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story