प्रतापगढ़ ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए समग्र परिवार कल्याण कार्यक्रम में राज्य स्तर पर तृतीय तथा पीपीआईयूसीडी (PPIUCD) सेवाओं में द्वितीय स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा को भी राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

शनिवार को आयोजित वर्चुअल राज्य स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर शुभम चौधरी एवं सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, मिशन निदेशक जोगाराम, निदेशक आईईसी डॉ. टी. शुभमंगला, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा तथा निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रितेश्वर सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने कहा कि यह सम्मान स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, आशा सहयोगिनियों, एएनएम और चिकित्सा अधिकारियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। वहीं सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में नसबंदी सेवाएं, पीपीआईयूसीडी, संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण, अंतरा इंजेक्शन तथा जन्म-मृत्यु पंजीकरण सहित परिवार कल्याण कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर राज्य स्तरीय समिति ने प्रतापगढ़ जिले को सम्मानित किया।

राज्य स्तरीय पुरस्कारों में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत धमोत्तर पंचायत समिति को पंचायत समिति श्रेणी में सम्मान मिला। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दलोट एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पारसोला को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। बावड़ी, नाड़, केशरपुरा, बमोत्तर, जाजली और सातमऊड़ी ग्राम पंचायतों को भी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान प्राप्त हुआ।

यह उपलब्धि प्रतापगढ़ जिले में परिवार कल्याण एवं जनसंख्या स्थायित्व कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वास्थ्य विभाग की समर्पित कार्यशैली का प्रमाण मानी जा रही है। राज्य स्तरीय सम्मान ने जिले के स्वास्थ्य तंत्र की सामूहिक कार्यक्षमता और परिवार कल्याण कार्यक्रमों के सफल संचालन को नई पहचान दिलाई है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story