प्रतापगढ़: बिजली करंट से पिता-पुत्र की मौत, मुआवजे के लिए एडीएम को ज्ञापन
अरनोद के खरखड़ा में हुए हादसे के बाद डांगी समाज ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर प्रशासन को चेतावनी दी है।

प्रतापगढ़ में अरनोद के खरखड़ा गांव में झूलते तारों से हुई पिता-पुत्र की मौत के विरोध में जिला कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपते डांगी समाज के प्रतिनिधिमंडल।
प्रतापगढ़। अरनोद क्षेत्र के खरखड़ा गांव में झूलते बिजली तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत के बाद डांगी समाज ने एडीएम को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मृतक परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। डांगी समाज के जिला अध्यक्ष अनिल डांगी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
हादसे का विवरण और आर्थिक संकट
ज्ञापन में बताया गया कि 10 मार्च 2026 को खरखड़ा गांव में खेत पर कार्य करते समय झूलते बिजली तार के ट्रॉली से टच होने पर करंट लगने से गोवर्धन डांगी और उनके पुत्र नरेंद्र डांगी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है और परिवार के सामने आजीविका का गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांग की कि "मृतक परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 50 लाख रुपये का मुआवजा तुरंत दिया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, जिससे परिवार को सहारा मिल सके।"
सुरक्षा सुधार और भविष्य की चेतावनी
साथ ही ज्ञापन में क्षेत्र में झूलते बिजली तारों और टूटे हुए बिजली पोलों को चिन्हित कर तत्काल बदलने तथा अतिरिक्त पोल लगाकर बिजली लाइनों की दूरी कम करने की मांग भी की गई, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाएं नहीं हों। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि 1 अप्रैल 2026 तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो समाज और क्षेत्रवासी प्रशासन के खिलाफ उग्र व अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
