प्रतापगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग राजस्थान जयपुर के आयुक्त एवं जिला कलेक्टर शुभम चौधरी के निर्देशों की पालना में जिले में ‘ईट राइट स्कूल एक्टिविटी’ के तहत स्कूली विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

लक्ष्य और प्रशिक्षण का विस्तार

अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा ने बताया कि "जिले के करीब 200 विद्यालयों को ‘ईट राइट स्कूल’ प्रमाण पत्र दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।" इसी क्रम में प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामेश्वर मीणा, कुलदीप मीणा, विकास मीणा एवं कल्पना पटेल द्वारा 6 विद्यालयों के 1520 विद्यार्थियों को संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को प्रोटीन, फाइबर, विटामिन एवं मिनरल से भरपूर भोजन लेने, जंक फूड से दूर रहने तथा दैनिक आहार में पोषक तत्वों को शामिल करने के बारे में जागरूक किया गया।

आहार और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

‘ईट राइट स्कूल एक्टिविटी’ के नोडल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार पामेचा ने बताया कि "कार्यक्रम में स्वच्छता अपनाने, भोजन से पहले हाथ धोने तथा आहार में मिलेट्स के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।" उन्होंने बताया कि "वर्तमान समय में मोटापा तेजी से बढ़ रही समस्या बनता जा रहा है, इसलिए ट्रांस फैट, नमक एवं कैलोरी की मात्रा सीमित रखने की सलाह दी गई।" साथ ही विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान के आसान तरीके, पैकेज्ड फूड का लेबल पढ़ने, मिसब्रांडेड एवं असुरक्षित खाद्य सामग्री की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गई।

प्रमाणन प्रक्रिया

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद पात्र विद्यालयों को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा ‘ईट राइट स्कूल’ प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story