कार्रवाई का विवरण

प्रतापगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डीएसटी और थाना देवगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 किलो 320 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

नाकाबंदी और पीछा

थाना देवगढ़ के थानाधिकारी नगजीराम ने बताया कि:

"पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान यह सफलता हासिल हुई। 22 फरवरी को थाना देवगढ़ के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान देवगढ़ कस्बे की ओर से एक बलेनो कार आती दिखाई दी, जिसे रुकने का संकेत दिया गया। लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़ते हुए वाहन को तेज गति से राणपुर की ओर भगा ले गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया।"

घेराबंदी और गिरफ्तारी

  • आगे खाटला बोर तालाब की पाल पर रास्ता बंद मिलने पर कार सवार दोनों व्यक्ति वाहन छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
  • पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राजाराम निवासी अजासर, जिला फलोदी (हाल बीकानेर) और महावीर सिंह निवासी सावलता खुर्द, जिला पाली के रूप में बताई।

बरामदगी और जांच

कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में तीन प्लास्टिक कट्टों में भरा हुआ कुल 51 किलो 320 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और वाहन को भी जब्त कर लिया। थाना देवगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था और किन-किन लोगों की इसमें संलिप्तता है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story