प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं को निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुए। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नीमच नाका परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया और रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी उत्सव जैन ने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार के अवसर केवल सरकारी क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि निजी क्षेत्र, स्वरोजगार और उद्यमिता में भी युवाओं के लिए व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास कर उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

विपिन जोशी ने रोजगार मेले को युवाओं और उद्योग जगत के बीच एक प्रभावी सेतु बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करते हैं। जिला रोजगार अधिकारी के.के. तेतरवाल ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर रोजगार मेलों और करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं की जानकारी मिल सके।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक टी.आर. आमेटा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना है। वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) परेश नाथ बनर्जी ने युवाओं को स्वरोजगार एवं बैंकिंग क्षेत्र की विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक उद्यम स्थापना में हरसंभव सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

मेले के दौरान विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए और चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। बड़ी संख्या में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित यह रोजगार मेला स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story