प्रतापगढ़ में पेट्रोल पंप पर आग की सूचना से मची हलचल, मॉक ड्रिल में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारी
प्रतापगढ़ के साईं पेट्रोल पंप पर आग लगने की काल्पनिक सूचना पर हुई मॉक ड्रिल में प्रशासन, पुलिस और राहत एजेंसियों की आपदा से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया।

तस्वीर में दिख रही आपदा प्रबंधन और सिविल डिफेंस की टीम एक घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर रखकर प्राथमिक उपचार दे रही है।
प्रतापगढ़ के बांसवाड़ा रोड स्थित साईं पेट्रोल पंप पर मंगलवार को आग लगने की काल्पनिक सूचना के आधार पर जिला प्रशासन ने व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित कर आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों का परीक्षण किया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन टीम (DDMA), चिकित्सा विभाग, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।
मॉक ड्रिल के दौरान जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य, एडीएम विजयेश पंड्या, एसडीएम अश्विन मालु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, सीओ गजेंद्र सिंह राव सहित जिले के सभी थाना प्रभारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
अभ्यास के तहत पेट्रोल पंप पर आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई। यातायात को डायवर्ट करने, प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने, फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर नियंत्रण पाने, आपदा प्रबंधन टीम द्वारा रेस्क्यू एवं समन्वय स्थापित करने, भीड़ नियंत्रण तथा विभिन्न विभागों के बीच त्वरित संचार और संयुक्त कार्रवाई का अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी औद्योगिक या अग्नि दुर्घटना की स्थिति में सभी विभागों की तत्परता, आपसी समन्वय, उपलब्ध संसाधनों और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य समयबद्ध और समन्वित तरीके से सुनिश्चित किए जा सकें।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
