नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) प्रतापगढ़ में जिले एवं ब्लॉक स्तर के समस्त शिक्षा अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य डाइट द्वारा संचालित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों, नवाचारों एवं शैक्षिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वित कार्ययोजना बनाना रहा।

कार्यशाला में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनिल पोरवाल, डाइट प्रधानाचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार तेतरवाल सहित जिले के समस्त शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षक क्षमता संवर्धन, विद्यालयों में नवाचारों के विस्तार तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान वर्षभर आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों, शोध कार्यों, शैक्षिक संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन गतिविधियों तथा विद्यालय सहयोग कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। अधिकारियों ने सभी गतिविधियों के समयबद्ध संचालन, आपसी समन्वय तथा सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

डाइट प्रधानाचार्य कमलेश कुमार तेतरवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने डाइट की शैक्षणिक गतिविधियों में सभी अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा उन्हें विद्यालय स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।

कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) रामप्रसाद, सीबीईओ प्रतापगढ़ लालूराम जायसवाल, उर्मिला चौधरी, मूलचंद मेघवाल, रूप किशोर मीणा, राममोहन मीणा, महेश जैन, विक्रम कोठयारी, एडीईओ भंवरलाल शर्मा, एसीबीओ राजेंद्र मीणा, शालिनी व्यास, बिजेंद्र पूर्बिया सहित जिले के शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि नए शैक्षणिक सत्र में निर्धारित सभी शैक्षणिक गतिविधियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करते हुए जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story