प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिला मुख्यालय सहित सभी उपखंड मुख्यालयों पर एक साथ रैलियां निकालकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए। जिले के छोटीसादड़ी, अरनोद, पीपलखूंट और धरियावद सहित विभिन्न स्थानों पर हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और गौ संरक्षण को लेकर जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठाई।

रैलियों की शुरुआत विभिन्न मंदिरों और प्रमुख स्थलों से हुई, जहां से बड़ी संख्या में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के साथ आमजन हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर निकले। “गोवंश बचाओ” और “गौ हत्या बंद करो” जैसे नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। रैलियां नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई संबंधित तहसील एवं उपखंड कार्यालयों तक पहुंचीं, जहां प्रतिनिधिमंडलों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे।

ज्ञापनों में देशभर में गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गो माता की विधिवत सेवा, सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने, इसके लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाने तथा केंद्र स्तर पर गोपालन मंत्रालय की स्थापना की प्रमुख मांगें रखी गईं। साथ ही गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

अभियान के तहत पूरे देश में एक साथ इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें हजारों तहसीलों और सैकड़ों जिलों में ज्ञापन सौंपकर गौ संरक्षण के लिए ठोस और सख्त कानून बनाने की मांग की जा रही है। प्रतापगढ़ जिले में भी इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला, जहां शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। रैलियों के दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन को और अधिक मजबूती मिली।

पूरे जिले में एकजुटता के साथ उठी इस मांग ने स्पष्ट कर दिया कि गौ संरक्षण को लेकर आमजन में गहरी संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं और लोग इसके लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story