प्रतापगढ़ में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर "देशद्रोही" बताने वाली पोस्ट के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस थाना प्रतापगढ़ में शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।

कांग्रेस की ओर से दर्ज कराए गए परिवाद में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने एआई जनरेटेड फोटो तैयार कर राहुल गांधी को "देशद्रोही" बताते हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सएप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया। पार्टी का कहना है कि इस पोस्ट के जरिए राहुल गांधी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

परिवाद में प्रतापगढ़ के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गोपाल घाभाई सहित अन्य सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों का उल्लेख करते हुए उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत दर्ज कराने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना परिसर के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता गांधी चौराहा पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक रामलाल मीणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी का कहना है कि इस प्रकार की पोस्ट सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रभावित करने वाली हैं। पार्टी ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की मांग की।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story