30 जुलाई से प्रतापगढ़ में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, जनसमस्याओं पर आंदोलन का ऐलान
प्रतापगढ़ कांग्रेस ने 30 जुलाई से जन आक्रोश यात्रा का ऐलान किया, बिजली, चिकित्सा, महंगाई और अन्य जनसमस्याओं पर आंदोलन की तैयारी।

तस्वीर में मणावला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान कुर्सियों पर बैठकर चर्चा करते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिख रहे हैं।
प्रतापगढ़ में कांग्रेस ने जनसमस्याओं को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, मणावला में जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत और पूर्व विधायक रामलाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले की प्रमुख समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आगामी आंदोलन की रूपरेखा घोषित करते हुए बताया कि 30 जुलाई से दीपनाथ महादेव से "जन आक्रोश यात्रा" का शुभारंभ किया जाएगा। यह यात्रा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और अगस्त माह में देवाक माता पर इसका समापन किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी गई।
कांग्रेस नेताओं ने बैठक में जंतर मंतर पर आंदोलन करने वालों के साथ अपनाए गए रवैये, चरमराती बिजली व्यवस्था, बदहाल चिकित्सा सेवाओं, बढ़ती महंगाई, किसानों के लिए खाद की किल्लत, जर्जर सड़कों और पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किए जाने के मुद्दों पर चर्चा की। इन समस्याओं को लेकर जिलेभर में जनआंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर भी मंथन किया गया। जिला कांग्रेस पदाधिकारियों को नए प्रभार सौंपने और अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित कर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पूर्व विधायक रामलाल मीणा, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सहित विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
