आमजन की समस्याओं के प्रभावी और समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से आयोजित ग्राम एवं शहरी सेवा शिविरों का मंगलवार को जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने निरीक्षण किया। पंचायत समिति धमोतर की ग्राम पंचायत खोरिया, पंचायत समिति छोटीसादड़ी की ग्राम पंचायत रंभावली तथा नगर पालिका छोटीसादड़ी में आयोजित शिविरों का दौरा कर उन्होंने व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों पर पहुंचे और वहां कार्यरत कार्मिकों से प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण की स्थिति तथा प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक परिवादी की समस्या का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अधिकतम राहत मिल सके।

जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्राम सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

रंभावली ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए तथा प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इसके पश्चात नगर पालिका छोटीसादड़ी में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करते हुए जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अब तक की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को क्षेत्रवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी प्रतापगढ़ अश्विन मालू, उपखंड अधिकारी छोटीसादड़ी यतींद्र पोरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की यह पहल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story