जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बुधवार को अरनोद क्षेत्र का सघन दौरा कर प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय, सब ट्रेज़री और बालिका छात्रावास का जायजा लेकर आमजन को दी जा रही सेवाओं और छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान कलक्टर ने कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने सर्वप्रथम अरनोद तहसील कार्यालय एवं सब ट्रेज़री कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व अभिलेखों के संधारण, आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता तथा लंबे समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण की वस्तुस्थिति का सूक्ष्मता से जायजा लिया। कलक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े कार्यों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से तय समय सीमा में किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं के त्वरित समाधान पर बल देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं के निराकरण में पूरी संवेदनशीलता बरती जाए। भीषण गर्मी के मद्देनजर उन्होंने कार्यालय परिसर में आगंतुकों के लिए पर्याप्त छाया, शीतल पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और वित्तीय अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव हेतु सब ट्रेज़री अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान अरनोद उपखंड अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक निरीक्षण के उपरांत जिला कलक्टर ने अरनोद स्थित रानी देवली मीणा राजकीय बालिका छात्रावास का रुख किया। उन्होंने वहां भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंधों तथा छात्राओं के अध्ययन हेतु उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण का सूक्ष्म निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्राओं को पूर्णतः सुरक्षित, सुविधायुक्त और उच्च स्तरीय शैक्षणिक परिवेश उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने नियमित साफ-सफाई, निर्बाध बिजली-पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही छात्रावासों की नियमित मॉनिटरिंग करने के कड़े निर्देश दिए, ताकि राजकीय योजनाओं का लाभ पात्र छात्राओं को सुगमता से प्राप्त हो सके।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story