Pratapgarh के नई आबादी क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब जैन मंदिर के पास टावर वाली रोड स्थित खाली जमीन पर नवजात गौवंश के बछड़े का कटा हुआ सिर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।

सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक गजेंद्र सिंह राव तथा कोतवाली थाना प्रभारी शंभूसिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई।

घटना की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न गो-रक्षक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने घटना की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और पूरे घटनाक्रम का जल्द खुलासा करने पर जोर दिया।

वहीं, क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए जल्द ही मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जबकि जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story