प्रतापगढ़। मध्य प्रदेश के पिपलोदा से प्रतापगढ़ आ रही चौधरी ट्रेवल्स की एक निजी यात्री बस बुधवार सुबह प्रतापगढ़ से करीब 7 किलोमीटर पहले मनोहरगढ़ पेट्रोल पंप के पास अचानक एक्सल टूटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को ग्रामीणों, निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि बस की रफ्तार अधिक नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक गजेंद्र सिंह राव और कोतवाली थाना अधिकारी शंभू सिंह जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने घायलों की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अरनोद थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि बस मध्य प्रदेश के पिपलोदा से प्रतापगढ़ आ रही थी। मनोहरगढ़ पेट्रोल पंप के निकट अचानक बस का एक्सल टूट गया, जिससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। उन्होंने बताया कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे और हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों की हालत सामान्य है।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक यादव ने बताया कि हादसे में घायल होने वालों में सोनू प्रजापत (19), नीतू मालवीय (20), नाथी बाई (60), प्रिया मीणा (15), रामसी (35), उषा कुमारी (19), आशा कुमारी (18), राधा कुमारी (20), भेरूलाल (62) और श्यामलाल (38) शामिल हैं। सभी का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। बस की रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा टल गया और सभी घायलों की हालत सामान्य बताई गई।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story