प्रतापगढ़: 155 ग्राम ब्राउन शुगर मामले में 5 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार
जलोदा जागीर पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए दो साल से फरार जिला स्तरीय टॉप-10 वांछित आरोपी फिरोज को पकड़ा।

छोटीसादडी। उपखंड क्षेत्र के जलोदा जागीर पुलिस थाने ने एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत 155 ग्राम अवैध ब्राउनशुगर मामले में दो वर्षों से फरार इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई
जलोदा जागीर थाना अधिकारी पूराराम ने बताया कि दिनांक 22 मई 24 को तत्कालीन छोटीसादडी थानाधिकारी अनिल देवल मय जाब्ता के द्वारा कारुण्डा चौराहा पर गश्त के दौरान श्रीमति पप्पुबाई पत्नि बालुराम मीणा निवासी कुशालपुरा (साबाखेडा) पुलिस थाना रठांजना जिला प्रतापगढ़ के कब्जे से 155 ग्राम ब्राउनशुगर जब्त कर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
अनुसंधान के दौरान थानाधिकारी जलोदा जागीर के द्वारा प्रकरण में जब्तशुदा ब्राउनशुगर मंगवाने वाले आरोपी फिरोज पिता हमीद खान उम्र 38 वर्ष निवासी बीरीयाखेडी हाल मुकाम उंचा पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ को गिरफ्तार किया गया। दो वर्ष से फरार 5 हजार का इनामी, जिला स्तरीय टॉप टेन वाछिंत आरोपी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से जब्तशुदा ब्राउनशुगर की खरीद फरोख्त के संबंध में पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
