झांकर गांव में नहाने गए 72 वर्षीय बालूराम मीणा की कुएं में डूबने से मौत, 60 फीट गहराई से शव बरामद
प्रतापगढ़ के अरनोद थाना क्षेत्र के झांकर गांव में 72 वर्षीय बालूराम मीणा की कुएं में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नागरिक सुरक्षा की 17 सदस्यीय रेस्क्यू टीम ने करीब 60 फीट गहरे कुएं से शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

तस्वीर में प्रतापगढ़ के अरनोद क्षेत्र में कुएं के पास एकत्रित ग्रामीण और बचाव कार्य में जुटे लोग नजर आ रहे हैं।
प्रतापगढ़ के अरनोद थाना क्षेत्र के झांकर गांव में रविवार को नहाने के दौरान कुएं में डूबने से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा की 17 सदस्यीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब 60 फीट गहरे कुएं से शव निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम को रविवार सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि झांकर गांव में नहाते समय एक व्यक्ति कुएं में गिर गया है। सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन देवीलाल मीणा और डिप्टी चीफ वार्डन उमेश कुमार रैदास के निर्देशन में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने के बाद प्रभारी नरेंद्र कुमावत और रोशन मीणा के नेतृत्व में टीम ने कुएं में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आवश्यक सावधानियों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से टीम ने करीब 60 फीट गहरे कुएं से शव को बाहर निकाला।
मृतक की पहचान बालूराम मीणा पुत्र मांगीलाल मीणा, उम्र 72 वर्ष, निवासी झांकर, तहसील अरनोद के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार बालूराम मीणा रोजाना की तरह कुएं पर नहाने के लिए गए थे, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने जब कुएं के पास जाकर तलाश की तो वहां उनके कपड़े और चप्पल पड़े मिले। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। नागरिक सुरक्षा टीम ने सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
