भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी और उसके दलाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी प्रतापगढ़ इकाई ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी और दलाल राजमल ई-मित्र संचालक को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया।

मकान के पट्टे की रजिस्ट्री के बदले मांगी थी घूस

एसीबी को मिली शिकायत में बताया गया था कि परिवादी के मकान के पट्टे की रजिस्ट्री करवाने के लिए ग्राम पंचायत सुहागपुरा के ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी, जिनके पास ग्राम पंचायत कचोटिया का अतिरिक्त चार्ज भी है, ने 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने यह राशि अपने दलाल राजमल हाड़ोती, जो ई-मित्र संचालक है, को देने के लिए कहा था।

सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 27 फरवरी को शिकायत का सत्यापन कराया। जांच में सामने आया कि आरोपी ग्राम विकास अधिकारी ने दलाल के माध्यम से 12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसमें से 8 हजार रुपये रजिस्ट्री से पहले और शेष राशि रजिस्ट्री के बाद देने की बात तय हुई थी।

इसके बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में प्रतापगढ़ एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दलाल राजमल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

मोबाइल रिकॉर्डिंग से हुआ आरोपी अधिकारी का खुलासा

पूछताछ के दौरान दलाल राजमल से मोबाइल पर ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी से बातचीत करवाई गई, जिसमें "आरोपी ने रिश्वत राशि लेने की स्वीकृति दी और रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर करने के लिए ई-मित्र पर आने को कहा।"

इसके बाद भूमिका स्पष्ट होने पर एसीबी टीम ने ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी को भी गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story