अरनोद। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत थाना अरनोद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक खेत से 73 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा और एक मोटरसाइकिल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जब्त किए गए डोडाचूरा की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा और वृत्ताधिकारी अरनोद चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में, कार्यवाहक थानाधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 की संध्याकालीन गश्त के दौरान उप निरीक्षक प्रभुलाल मय जाप्ता मोजा पडूनी तालाब पहुंचे। इस दौरान तालाब के समीप खेत की मेड़ पर बने कच्चे मकान के पास एक मोटरसाइकिल की लाइट अचानक बंद होने से पुलिस का संदेह हुआ। मौके पर जांच के दौरान काले रंग के कट्टे पाए गए।

सूचना पर कार्यवाहक थानाधिकारी रोहित कुमार मौके पर पहुंचे और कट्टों की तलाशी ली। तलाशी में अवैध अफीम डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया, जिसका कुल वजन 73 किलो 600 ग्राम था। पुलिस ने डोडाचूरा और मोटरसाइकिल को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की अनुसंधान प्रक्रिया अभी जारी है।

इस सफलता से अरनोद पुलिस को जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। यह कार्रवाई यह दिखाती है कि 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत पुलिस सक्रिय और सतर्कता के साथ कार्य कर रही है, ताकि जिले में नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत किया जा सके।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story