पारसोला छेड़छाड़ प्रकरण में सर्व समाज का प्रदर्शन, एडीएम-एएसपी को सौंपा ज्ञापन
पारसोला छेड़छाड़ प्रकरण को लेकर सर्व समाज ने प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एडीएम व एएसपी को ज्ञापन सौंपा।

तस्वीर में पारसोला की घटना के विरोध में जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपते हुए और प्रदर्शन करते हुए सर्व समाज के ग्रामीण व प्रतिनिधि नजर आ रहे हैं।
पारसोला कस्बे में युवती से कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर सोमवार को सर्व समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर बृजेश पांडे तथा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है तथा पीड़िता और उसका परिवार असुरक्षा महसूस कर रहा है। सर्व समाज ने मांग की कि पीड़िता और उसके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उसे कठोरतम सजा दिलाई जाए।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी एवं उसके परिवार द्वारा पारसोला स्थित श्री चारभुजा मंदिर, सकल वैष्णव समाज की खातेदारी भूमि पर कथित अवैध कब्जा किया गया है। सर्व समाज ने प्रशासन से इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा संबंधित प्रकरण में भी नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।
इसके अलावा ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रही आवारागर्दी, नशे के कारोबार, तेज रफ्तार दोपहिया वाहनों से स्टंटबाजी और चोरी जैसी घटनाओं पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने तथा गांव में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग रखी, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
इससे पूर्व धरियावद में भी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्व समाज के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
