प्रतापगढ़। राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' ने मादक पदार्थ तस्करों की कमर तोड़नी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रतापगढ़ के हथुनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी की खेप बरामद की है। हालांकि, शातिर तस्कर पुलिस की घेराबंदी को भांपते हुए जंगल और नदी के रास्ते फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

नशा मुक्ति की दिशा में पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के कड़े रुख और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा सहित पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह राव के प्रभावी मार्गदर्शन में यह पूरी कार्यवाही अंजाम दी गई। बीती 18 जनवरी 2026 की रात जब हथुनिया थानाधिकारी उदयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बागलिया से बादाखेड़ी मार्ग पर गश्त कर रही थी, तभी बागलिया पुल के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो बीट कांस्टेबल गिरीश कुमार ने तुरंत उसकी पहचान अब्दुल हुसैन पिता अयुब हुसैन अजमेरी के रूप में की। अब्दुल हुसैन क्षेत्र का कुख्यात वांटेड अपराधी है, जिसकी तलाश कई थानों की पुलिस को लंबे समय से थी।

पुलिस को अपने इतना करीब देख तस्कर अब्दुल हुसैन घबरा गया। उसने अपनी टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (संख्या RJ 35 SH 2757) को बीच सड़क पर ही पटक दिया और घने अंधेरे का फायदा उठाते हुए पास ही स्थित जंगल और नदी की ओर दौड़ लगा दी। पुलिस टीम ने पीछा किया, लेकिन उबड़-खाबड़ रास्तों और अंधेरे के कारण आरोपी फरार होने में सफल रहा। जब पुलिस ने लावारिस छोड़ी गई मोटरसाइकिल की गहनता से तलाशी ली, तो सीट के नीचे छिपाई गई एक प्लास्टिक की थैली बरामद हुई, जिसमें 55.85 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली अवैध एमडी भरी हुई थी।

पुलिस ने तत्काल मादक पदार्थ और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को नियमानुसार जब्त कर लिया है। इस मामले में हथुनिया थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थानाधिकारी उदयवीर सिंह के साथ हैड कांस्टेबल राजवीर सिंह, कांस्टेबल सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, गिरीश कुमार, भगवतीलाल और चालक कांस्टेबल गणपत की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी अब्दुल हुसैन जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत हुई इस कार्यवाही ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रतापगढ़ में नशा तस्करों के लिए अब कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story