प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना कोटड़ी पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में पिछले पांच माह से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त मेहमूद खान (50 वर्ष) निवासी देवल्दी को गिरफ्तार कर न्यायालय की कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया। यह गिरफ्तारी पुलिस के निरंतर प्रयास और सतत अनुसंधान का नतीजा है।

जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी अरनोद चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोटड़ी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। यह एनडीपीएस मामला 10 अगस्त 2025 को आरंभ हुआ था, जब थाना अरनोद पुलिस ने घोड़ाघट्टा तिराहा पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार बाबर खान (31 वर्ष) और किशोर उर्फ फारूख खान (36 वर्ष), दोनों निवासी देवल्दी, के कब्जे से क्रमशः 9.5 ग्राम और 25.5 ग्राम एमडी मादक पदार्थ बरामद हुए थे। दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर थाना अरनोद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान आरोपियों के बयानों के आधार पर पता चला कि उक्त मादक पदार्थ मेहमूद खान से लाया गया था, जो तब से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश में लगातार प्रयास जारी रखे और दिनांक 23 दिसंबर 2025 को थाना कोटड़ी पुलिस टीम ने उसे डिटेन कर पूछताछ की। अनुसंधान में उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध प्रमाणित होने पर मेहमूद खान को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी रखे हुए है।

प्रतापगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई न केवल मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश है, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी सतत मेहनत और रणनीतिक अभियान की सफलता को भी उजागर करती है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story