तापगढ़। सुहागपुरा मंडल में सोमवार को क्षेत्रवासियों के लिए विकास का उत्सव देखने को मिला, जब राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक हेमंत मीणा ने मोटा मायंगा ग्राम पंचायत में आयोजित भव्य समारोह में पांच पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा ने की। मंत्री मीणा ने मोटा मायंगा, सुहागपुरा, पटेलिया, पाडलिया और डोजड़ा ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की लागत से सम्पन्न हुए सड़क, जल, शिक्षा और अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास कार्यों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।

अपने संबोधन में हेमंत मीणा ने कहा कि क्षेत्र की जनता उनका परिवार है और उनकी सेवा करना उनका परम कर्तव्य है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत परिचय देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास की नई दिशा और नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। मंत्री ने ग्रामीणों से अपने मताधिकार का सही और जिम्मेदार उपयोग करने की अपील की और समाज में भ्रम और झूठ फैलाने वाले तत्वों से सतर्क रहने की चेतावनी भी दी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मौके पर विकास अधिकारी नानूराम मीणा, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

समारोह में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्यामलाल मीणा, मंडल महामंत्री श्यामलाल मीणा, रमेश मीणा, कोषाध्यक्ष रामलाल मीणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष मोतीलाल मीणा, सरपंच और पूर्व उप-प्रधान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रही। आईटी सेल प्रमुख दीपक कुमार मीणा और मंडल मीडिया प्रभारी निलेश निनामा ने बताया कि लोकार्पण के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

इस आयोजन ने न केवल ग्रामीणों के लिए प्रत्यक्ष लाभ की सौगात दी, बल्कि विधानसभा क्षेत्र में विकास की निरंतर गति और प्रशासन की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story