प्रतापगढ़ में नीट पेपर लीक विरोध पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रतापगढ़ में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रतापगढ़ के गांधी चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर और पार्टी झंडे के साथ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
प्रतापगढ़ में दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार शाम कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कुलथाना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे का चक्कर लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने कहा कि जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों के साथ हुई घटना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के.सी. वेणुगोपाल, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के निर्देश पर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जिसके तहत प्रतापगढ़ में भी यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने युवाओं के हितों की रक्षा, नीट पेपर लीक प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
