ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के दौरान ग्राम पंचायत नौगांवा में क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से बंद पड़ी इंदौर-उदयपुर रात्रिकालीन रोडवेज बस सेवा को पुनः शुरू कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आमजन को हो रही समस्याओं से अवगत कराया और जल्द से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग की।

मंगलवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बताया कि पूर्व में इंदौर से उदयपुर के बीच संचालित होने वाली रात्रिकालीन रोडवेज बस सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन थी। यह बस रात्रि करीब 12 बजे क्षेत्र से होकर गुजरती थी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलती थी। हालांकि वर्तमान में इस सेवा के बंद होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि आपातकालीन परिस्थितियों, चिकित्सा उपचार, पारिवारिक आवश्यकताओं तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए रात्रि के समय यात्रा करने वाले लोगों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बस सेवा बंद होने के कारण क्षेत्रवासियों के सामने परिवहन का सीमित विकल्प रह गया है, जिससे उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की कि आमजन की सुविधा एवं क्षेत्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इंदौर-उदयपुर रात्रिकालीन रोडवेज बस सेवा को पुनः प्रारंभ किया जाए। उनका कहना है कि सेवा बहाल होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन की व्यवस्था अधिक सुगम हो सकेगी।

इस अवसर पर शाहीन बी, जीवन, एमडी लखन, राधेश्याम, वंशीलाल, बाबूलाल, हिमेश, लालराम, श्यामलाल, अजहर, रकीक सहित अनेक ग्रामीणों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति और समर्थन दर्ज कराया। ग्रामीणों की यह मांग अब प्रशासन और परिवहन विभाग के समक्ष विचाराधीन विषय बन गई है, जिस पर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story