फतहनगर क्षेत्र की सनवाड़ ग्राम पंचायत में रविवार को आयोजित मेवाड़ यादव महापंचायत एवं मेवाड़ यादव समाज सामूहिक विवाह समिति के पदभार ग्रहण समारोह में छोटीसादड़ी का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। समारोह के दौरान दोनों समितियों की नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में मेवाड़ यादव महापंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोहन लाल यादव एवं मेवाड़ यादव समाज सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष करण सिंह यादव ने संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपीं। छोटीसादड़ी नगर के अजय कुमार यादव को मेवाड़ यादव महापंचायत का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं यादव समाज विकास समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह यादव को मेवाड़ यादव समाज सामूहिक विवाह समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

समारोह में शैलेन्द्र सिंह यादव को मेवाड़ यादव महापंचायत में संगठन मंत्री की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इसके अलावा सामूहिक विवाह समिति में संगठन मंत्री पद पर जगदीश प्रसाद यादव, राहुल यादव एवं अंगूर यादव को मनोनीत किया गया। नई नियुक्तियों के साथ छोटीसादड़ी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व महापंचायत और सामूहिक विवाह समिति में और अधिक मजबूत हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने समाज में संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक एकता बढ़ाने तथा सेवा कार्यों को गति देने पर जोर दिया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की उपस्थिति ने संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।

नई कार्यकारिणी के गठन और जिम्मेदारियों के वितरण के साथ मेवाड़ यादव समाज में संगठन विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story