छोटीसादड़ी | जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत जिला स्पेशल टीम और पुलिस थाना छोटीसादड़ी की संयुक्त कार्रवाई में एक क्विंटल 33 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी पुलिस के कब्जे में ली गई है, जिसकी अनुमानित कीमत सहित जब्त मादक पदार्थ का मूल्य करीब 20 लाख रुपये बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी नारायणलाल के नेतृत्व में छोटीसादड़ी पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस दल मौजा गोमाना–स्वरूपगंज रोड पर पहुंचा, जहां सामने से आती एक अल्टो कार पर संदेह हुआ। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेजी से चौहानखेड़ा की ओर कच्चे रास्ते से कार भगानी शुरू कर दी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी पर चालक कार को रास्ते में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, हालांकि आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका।

इसके बाद पुलिस ने जब छोड़े गए वाहन की तलाशी ली तो उसमें सफेद रंग के आठ प्लास्टिक कट्टे मिले। जांच में दो कट्टों में पिसा हुआ डोडाचूरा तथा छह कट्टों में अधकुचला डोडाचूरा पाया गया। तौल करने पर कुल वजन एक क्विंटल 33 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा निकला।

पुलिस ने मौके पर ही अवैध मादक पदार्थ और परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार को जब्त कर लिया तथा संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इस कार्रवाई को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर एक बड़ी चोट माना जा रहा है, जिससे अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story