महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे राज्य सरकार के "महिला सुरक्षा संकल्प" अभियान के तहत पुलिस द्वारा छात्राओं और महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने श्री राम हाईटेक कंसल्टेंसी कोचिंग सेंटर, प्रतापगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को राजकॉप सिटीजन ऐप के उपयोग, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, महिला अधिकार, सड़क सुरक्षा और घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की।

पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम में महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या साइबर अपराध की घटना होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर पुलिस से संपर्क करें। साथ ही महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सतर्क रहने का संदेश देते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में सतर्क रहकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story