महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में समान राजनीतिक भागीदारी दिलाने की मांग को लेकर दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 'संसद चलो' अभियान के तहत शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस अभियान में प्रतापगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए महिला आरक्षण कानून को शीघ्र लागू करने की मांग बुलंद की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह और प्रदेश प्रभारी दीप्ति सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतापगढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा आशीष शर्मा अपनी टीम के साथ शामिल हुईं। दिल्ली में आयोजित पैदल मार्च के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून को बिना विलंब लागू करने की मांग उठाई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और सामाजिक न्याय के समर्थन में नारे भी लगाए गए।

मार्च के दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार से महिला आरक्षण कानून को शीघ्र लागू करने की मांग की। इस शक्ति प्रदर्शन में देशभर से हजारों महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतापगढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा आशीष शर्मा ने कहा कि देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व मिलना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण केवल महिलाओं का अधिकार नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित की है, इसलिए राजनीति में भी उन्हें समान अवसर और सम्मानजनक भागीदारी मिलनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रतापगढ़ महिला कांग्रेस की कई महिला कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाई। महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण कानून के शीघ्र क्रियान्वयन तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story