छोटीसादड़ी। नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और समुचित देखभाल को सशक्त बनाने की दिशा में महावीर इंटरनेशनल द्वारा संचालित वात्सल्य प्रोजेक्ट योजना के अंतर्गत गुरुवार को एक सराहनीय पहल की गई। नगर के जयचंद मोहिल उप जिला सामुदायिक चिकित्सालय के शिशु वार्ड में 50 नवजात शिशुओं को बेबी किट्स का वितरण कर मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के लोकेश जयसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सालय में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल को ध्यान में रखते हुए यह वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय के डॉक्टर अमित शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर आशीष सेन तथा मीना सिस्टर की गरिमामयी उपस्थिति में बेबी किट्स प्रदान की गईं, जिससे माताओं और परिजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

वितरण कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के संरक्षक राजमल मुरडिया, रीजन 7 के कांतिलाल दक, सोभाग सिंह मेहता, लोकेश जायसवाल, जसवंत कासमा, मनीष लासोड, प्रवीण शर्मा, दिलीप द्रोणाचार्य शर्मा, लोकेश रेगर, सुशील अग्रवाल और लक्ष्मीलाल चौहान सेवा भाव के साथ उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए नवजातों के स्वस्थ भविष्य की कामना की।

वात्सल्य योजना के अंतर्गत किया गया यह आयोजन न केवल जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करने वाला रहा, बल्कि सामाजिक संगठनों और चिकित्सा संस्थानों के संयुक्त प्रयास से जनसेवा के प्रभावी उदाहरण के रूप में भी सामने आया, जो नवजीवन को सशक्त शुरुआत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story