महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर छोटीसादड़ी में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर ने सामाजिक एकता, सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, सर्व समाज तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सेवा उदयपुर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 66 यूनिट रक्तदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा विधिवत हवन-पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात महाराणा प्रताप की स्मृति में भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। रैली के बाद आयोजित रक्तदान शिविर में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाया।

सेवा उदयपुर के रक्तवीर प्रहलाद जणवा ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्त संग्रहण का कार्य सरल ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 66 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत तथा कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रधान मनोहर आंजना ने किया। इस अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के तहसील अध्यक्ष प्रकाश सिंह जलोदा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हिंगोरिया, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तहसील अध्यक्ष भूरसिंह चौहान (चरलिया), सुरपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

आयोजन के दौरान रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र एवं उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रमेश गोपावत, वर्दीचंद धाकड़, अमृतलाल बंडी, समाजसेवी मनीष उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जाट, शुरभान सिंह चौहान, मोहन सिंह बरोल, देवेंद्र सिंह सेमरड़ा, अभय प्रताप सिंह सेमरड़ा सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई।

विशेष रूप से पुलिस जवानों ने भी रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। आयोजन में सर्व समाज की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और उपस्थित लोगों ने रक्तदान को जनसेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताते हुए ऐसे अभियानों की निरंतरता पर बल दिया। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित यह शिविर सामाजिक समरसता, सेवा और जनहित के प्रति सामूहिक संकल्प का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story