सवाई माधोपुर में रणथंभौर नेशनल पार्क के पूर्व फील्ड डायरेक्टर स्वर्गीय फतेह सिंह राठौड़ की स्मृति में टाइगर वॉच द्वारा 'फतेह सिंह राठौड़ मेमोरियल लेक्चर एवं कंजर्वेशन अवॉर्ड' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामयी समारोह में वन विभाग के अधिकारी, वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञ, पर्यावरण प्रेमी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को 'टाइगर वॉच' की ओर से नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

लव कुमार जैन की विशिष्ट उपलब्धि

इसके तहत पर्यावरण, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी एवं रेस्क्यू के माध्यम से पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में जन जागरूकता फैलाने एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए दलोट के प्रसिद्ध समाजसेवी लव कुमार जैन को "युवा वन्यजीव संरक्षणवादी अवार्ड 2026" से सम्मानित किया गया। देश के प्रमुख सर्प विशेषज्ञ विवेक शर्मा जबलपुर ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के दलोट कस्बे के लव कुमार जैन को उनके पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों व वन्यजीव संरक्षण और वैज्ञानिक समझ को काफी मजबूत किए जाने के लिए सवाईमाधोपुर में आयोजित होने वाले 14वें श्री फतेहसिंह राठौड़ स्मृति व्याख्यान एवं संरक्षण पुरस्कार - 2026 समारोह में प्रतिष्ठित "युवा वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार" अवार्ड से सम्मानित किया गया।

फतेहसिंह राठौड़ की विरासत और टाइगर वॉच का विजन

टाइगर वॉच के ख्यातिप्राप्त जीव विज्ञानी डॉ. धर्मेंद्र खांडल ने बताया कि "यह आयोजन टाइगर वॉच के संस्थापक और संरक्षक, स्वर्गीय फतेहसिंह राठौड़ के जीवन और विरासत का सम्मान करता है। रणथंभौर में उनके अनथक कार्य और उसके बाघों के प्रति समर्पण ने दुनिया भर में अनगिनत व्यक्तियों को वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रेरित किया। यह समारोह उन सभी व्यक्तियों को एक साथ लाता है जिन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य में योगदान दिया है, अपनी कहानियों को साझा करने और स्थानीय और राष्ट्रीय संरक्षणवादियों के उत्कृष्ट कार्य को मान्यता देने के लिए एक मंच प्रदान करता है।"

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story