केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार केंद्रीय विद्यालय प्रतापगढ़ में वार्षिक पैनल निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निरीक्षण दल का नेतृत्व विकास गुप्ता, सहायक आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर द्वारा किया गया।

निरीक्षण दल के सदस्य

  • विकास गुप्ता (सहायक आयुक्त, केवीएस जयपुर संभाग)
  • उमाशंकर विजय, प्राचार्य (केन्द्रीय विद्यालय बूंदी)
  • राजेश्वर सिंह, प्राचार्य (पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 प्रतापनगर, उदयपुर)
  • मुकेश चंद, मुख्याध्यापक (पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एकलिंगगढ़, उदयपुर)

भव्य स्वागत एवं शुभारंभ

विद्यालय आगमन पर प्राचार्य रवि कुमार मीणा के नेतृत्व में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का तिलक, बैज व स्काउट स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया। स्काउट–गाइड, कब व बुलबुल दल द्वारा स्वागत गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं। प्रार्थना सभा के बाद अतिथियों को हरीत पौध भेंट कर व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।


शैक्षणिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने गणितीय गणनाओं के रोचक प्रदर्शन तथा स्वदेशी खेलों की प्रस्तुति दी। दल ने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर निम्नलिखित पक्षों का अवलोकन किया:

  • शिक्षण–अधिगम प्रक्रियाओं का निरीक्षण।
  • गतिविधि-आधारित शिक्षा का जायजा।
  • सह-शैक्षिक कार्यक्रमों का सूक्ष्म अवलोकन।

मूल्यांकन एवं फीडबैक

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने अतिथियों को प्रभावित किया। निरीक्षण उपरांत बैठक में शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोर्टफोलियो को देखा गया। दल ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन, गतिविधियों एवं प्रगति की सराहना करते हुए आवश्यक सुझाव दिए।


आभार प्रदर्शन

अंत में प्राचार्य रवि कुमार मीणा ने निरीक्षण दल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि:

“यह निरीक्षण विद्यालय के सतत शैक्षणिक विकास के लिए मार्गदर्शक व प्रेरणादायक सिद्ध होगा।”



Updated On
Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story