क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ की बैठक सोमवार 3 अगस्त को श्रीराम वाटिका में आयोजित की गई, जिसमें जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ आगामी खेल गतिविधियों और संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री अमित ने की।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती चित्तौड़ प्रांत के कार्यकारी सदस्य वीरेंद्र सिंह और क्रीड़ा भारती विभाग संयोजक रामप्रसाद उपस्थित रहे। इस दौरान क्रीड़ा भारती चित्तौड़ प्रांत के सदस्यता अभियान, राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने और क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें चंद प्रकाश गेहलोत को जिला अध्यक्ष और नितेश सोमानी को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला उपाध्यक्ष पद पर गोविंद दुबेला, मांगीलाल मीणा, आजाद गौड़, दिलीप गुर्जर और अनिल सालवी को नियुक्त किया गया, जबकि महेंद्र सनाढ्य को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया।

महिला इकाई में सविता चौधरी को अध्यक्ष और अलका सोलंकी को महिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं नगर कार्यकारिणी में अनिल टेलर को नगर अध्यक्ष बनाया गया। हरीश बारोलिया, पवन जैन, सुरेंद्र सुमन और देव प्रकाश प्रजापति को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। राजेंद्र कुमार जोशी को नगर सचिव नियुक्त किया गया।

कबड्डी जिला संयोजक के रूप में विक्रम कोठारी और महेश सिंह जाडावत को जिम्मेदारी दी गई, जबकि सुधीर लोहार और शैलेन्द्र सिंह सोनगरा को सह संयोजक बनाया गया।

बैठक में क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठन की आगामी योजनाओं, खेल गतिविधियों के आयोजन और जिले में क्रीड़ा भारती के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story