कोटड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला करने वाले आरोपी दिलीप मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस टीम और नेतृत्व

  • कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी रोहितकुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

वारदात का विवरण

रिपोर्ट के अनुसार 16 फरवरी 2026 की रात मोवाई निवासी ललीता चौधरी अपने पति घनश्याम चौधरी और परिजनों के साथ घर के बाहर ओटली पर बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोसी दिलीप मीणा हाथ में धारदार चाकू लेकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए घनश्याम पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

"चाकू के वार से घनश्याम के पेट पर गंभीर चोट आई, खून बहने लगा और मांस बाहर निकल आया।"

शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपी वहां से भाग गया।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

पीड़िता की रिपोर्ट पर कोटड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने आरोपी दिलीप मीणा को पकड़कर गिरफ्तार किया और आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story