जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के मोहड़ा गांव में नशे की हालत में जहरीला पदार्थ पीने से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहड़ा गांव निवासी 34 वर्षीय घनश्याम पुत्र गेमरजी रैदास के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोटड़ी थाने के हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह ने बताया कि 28 जून की शाम करीब 7 बजे घनश्याम मवेशी बांधने के लिए घर से निकला था। उस समय वह नशे की हालत में था। इसी दौरान उसने कुएं के पास किसी नशीले/जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसके भाई ने मोबाइल पर संपर्क किया। इस पर घनश्याम ने बताया कि उसने शराब पी ली है और दवाई भी पी ली है तथा वह कुएं के पास ही पड़ा हुआ है। इसी बीच किसी व्यक्ति ने 104 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उसे पहले दलोट अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 29 जून की देर रात घनश्याम ने दम तोड़ दिया। 30 जून की सुबह कोटड़ी पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मृतक के मामा के लड़के ऊंकार लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर कोटड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया, शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना नशे और जहरीले पदार्थ के सेवन से होने वाले गंभीर परिणामों की एक और दुखद मिसाल बनकर सामने आई है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story