डिजिटल शिक्षा और स्मार्ट लर्निंग को नई गति देने की दिशा में क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की अत्याधुनिक हाई-स्पीड भारत फाइबर (FTTH) इंटरनेट सेवा का शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में स्थापित इस हाई-स्पीड इंटरनेट नेटवर्क का विधिवत उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू लता ने किया।

कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी (JTO) प्रदीप नवलखा ने बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड के टीआईपी (TIP) अशोक सोनी (श्रीनाथ केबल टीवी नेटवर्क) द्वारा नवोदय विद्यालय को इस आधुनिक इंटरनेट सेवा से जोड़ा गया है। विद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परिसर में 100 Mbps से लेकर 300 Mbps तक की उच्च क्षमता वाले इंटरनेट कनेक्शन स्थापित किए गए हैं।

दूरसंचार अधिकारी के अनुसार, इंटरनेट नेटवर्क की पूरी व्यवस्था ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) तकनीक पर आधारित है। इस तकनीक के माध्यम से मौसम अथवा अन्य व्यवधानों के बावजूद लगातार, सुरक्षित और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध रहेगी। इस डिजिटल अपग्रेडेशन से विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा, वर्चुअल क्लासेस, प्रोजेक्ट वर्क तथा डिजिटल रिसर्च जैसी शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर सुविधा और गति मिलेगी।

इस अवसर पर विद्यालय एवं तकनीकी टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे। इनमें ऑफिस सहायक दिनेश कुमावत, कमलेश, इलेक्ट्रिशियन श्यामलाल, राजू सुथार, उदयलाल कुमावत तथा जयप्रकाश शामिल थे।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में BSNL की हाई-स्पीड FTTH इंटरनेट सेवा का शुभारंभ संस्थान के डिजिटल बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों और विद्यालय प्रशासन को आधुनिक एवं विश्वसनीय डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story