छोटीसादड़ी में अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 1375 लीटर ईंधन जब्त
पुलिस और जिला रसद विभाग की संयुक्त छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार, टैंकरों से चोरी कर गांवों में ऊंचे दामों पर बेचते थे ईंधन।

छोटीसादड़ी में पुलिस और रसद विभाग की टीम द्वारा जब्त किए गए अवैध पेट्रोल के ड्रम और उपकरणों की जांच की जा रही है।
छोटीसादड़ी में अवैध पेट्रोल कारोबार के खिलाफ पुलिस और जिला रसद विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 1375 लीटर पेट्रोल अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध ईंधन कारोबार पर एक महत्वपूर्ण प्रहार मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, छोटीसादड़ी थाना पुलिस एवं जिला रसद विभाग ने प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। नेशनल हाईवे के समीप महीनगर बस स्टैंड के पास स्थित एक टीननुमा दुकान पर छापेमारी की गई। कार्रवाई छोटीसादड़ी थाना अधिकारी प्रवीण टांक एवं जिला रसद अधिकारी रामचंद्र शेरावत के निर्देशन में की गई, जिसमें प्रवर्तन निरीक्षक प्रद्युम्न नाथ रावल मौके पर पहुंचे और विस्तृत जांच की।
जांच के दौरान आठ ड्रमों में भरा कुल 1375 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया। मौके से दो व्यक्तियों केसरी सिंह पुत्र गोविंद सिंह, निवासी बामणिया खेत, डबोक (उदयपुर) तथा किशन रावत पुत्र गणपत रावत, निवासी तीनमुण्डा, ग्राम पंचायत बसेड़ा को कब्जे में लिया गया। जिला रसद अधिकारी रामचंद्र शेरावत ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के पास पेट्रोल के भंडारण एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध बिल या वाउचर उपलब्ध नहीं था।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हाईवे से गुजरने वाले पेट्रोल टैंकरों से 20 से 30 लीटर पेट्रोल खरीदकर उसे एकत्रित करते थे और बाद में कम कीमत पर खरीदकर आसपास के गांवों में अधिक दामों पर बेचते थे। इस अवैध कारोबार के लिए मौके से उपयोग किए जा रहे उपकरण भी जब्त किए गए, जिनमें 5 लीटर का माप, दो प्लास्टिक नलियां, दो कुप्पियां, 20-20 लीटर क्षमता के प्लास्टिक केन तथा ड्रम खोलने में उपयोग आने वाली लोहे की चाबी शामिल है।
प्रशासन ने मामले को आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध पेट्रोल कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है, जबकि प्रशासन ने ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी जारी रखने के संकेत दिए हैं।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
