जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आईजी पुलिस सुरक्षा डॉ. विष्णुकांत दो दिवसीय वार्षिक दौरे पर सोमवार देर शाम प्रतापगढ़ पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया गया।

मंगलवार सुबह उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया तथा सेरिमोनियल परेड की सलामी पेश की। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल द्वारा कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन, नाकाबंदी एवं मर्डर इन्वेस्टिगेशन से जुड़े विभिन्न अभ्यासों का प्रदर्शन किया गया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और तत्परता का प्रदर्शन हुआ।

आईजी डॉ. विष्णुकांत ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जवानों को अनुशासन, सतर्कता और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया। इसके पश्चात उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के साथ अधिकारियों एवं जवानों की संपर्क सभा ली, जिसमें पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आश्वासन दिया गया।

अपने वार्षिक दौरे के दौरान आईजी पुलिस सुरक्षा द्वारा एसपी कार्यालय सहित जिले के विभिन्न थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा। उनका यह दौरा जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story