आईएएस शुभम चौधरी ने प्रतापगढ़ जिला कलक्टर का पदभार संभाला, गिनाईं प्राथमिकताएं
राजस्थान सरकार के आदेश पर आईएएस शुभम चौधरी ने डॉ. अंजलि राजोरिया की जगह ली, पदभार ग्रहण के बाद कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण।

प्रतापगढ़ जिला कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक के दौरान कमान संभालतीं नवनियुक्त जिला कलक्टर शुभम चौधरी।
प्रतापगढ़, कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के आदेशों की पालना में शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी शुभम चौधरी ने प्रतापगढ़ के जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। जिला कलक्टर शुभम चौधरी इससे पूर्व आयुक्त, उद्यानिकी विभाग के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने डॉ. अंजलि राजोरिया के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है जिन्हे अब संयुक्त शासन सचिव गृह विभाग के पद पर लगाया गया है।
प्रशासनिक कामकाज का जायजा
पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा कर जिले की विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी ली साथ ही कलेक्ट्रेट के चुनाव शाखा, सामान्य शाखा, न्याय शाखा, जनसुनवाई, सतर्कता, राजस्व लेखा, राजस्व, विधि का निरीक्षण कर कार्यव्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुंडावत, एसडीएम प्रतापगढ़ अश्विनी मालू, एसडीएम छोटी सादडी यतींद्र पोरवाल सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।
प्राथमिकता और आगामी कार्ययोजना
जिला कलक्टर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार के निर्देशानुसार सभी कार्यों और योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन कर आमजन को लाभांवित करना है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के संकेत दिए हैं। आईएएस शुभम चौधरी ने प्रतापगढ़ के जिला कलक्टर का पदभार ग्रहण कर जिले की कमान संभाल ली है।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
