प्रतापगढ़। अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रतापगढ़ जिले में एक ऐतिहासिक जन-जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर के आमजन, पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

नगर के व्यस्त महात्मा गांधी चौराहे पर विशेष रूप से लगाए गए 10 फीट लंबे और 4 फीट चौड़े फ्लेक्स पर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई। इसके बाद लोगों की लंबी कतारें लगीं, जिसमें हर वर्ग के नागरिक अरावली बचाने के संकल्प के साथ अपने हस्ताक्षर दर्ज करवा रहे थे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अरावली केवल पर्वत श्रृंखला नहीं है, बल्कि यह थार रेगिस्तान के विस्तार को रोकने वाली प्राकृतिक ढाल है। अवैध खनन और भू-माफियाओं की गतिविधियों से अरावली का अस्तित्व संकट में है, जबकि सरकारी चुप्पी इस खतरे को और बढ़ा रही है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष खातूराम मीणा ने कहा कि अरावली का संरक्षण किसी एक राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं है, बल्कि जीवन, जल और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़ा अहम प्रश्न है। उन्होंने कहा कि पर्वत श्रृंखला भूजल स्तर बनाए रखने और वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आश्रय प्रदान करती है। उन्होंने संकल्प लिया कि अवैध खनन पर पूर्ण रोक और अरावली के प्राकृतिक स्वरूप की रक्षा तक यह आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही गाँव-गाँव जाकर जन-जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

अभियान में जिला व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतापगढ़ में लोगों में पर्यावरण संरक्षण और अरावली पर्वत श्रृंखला के महत्व के प्रति गहन जागरूकता पैदा हुई।

इस ऐतिहासिक हस्ताक्षर अभियान ने अरावली संरक्षण की दिशा में एक मजबूत जन-आंदोलन का स्वरूप लिया और यह संदेश दिया कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Updated On
Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story