केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "12 साल बेमिसाल" अभियान के तहत बुधवार को प्रतापगढ़ जिले में धार्मिक आस्था और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के दौरे के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में पूजा-अर्चना, हवन एवं राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने शहर स्थित अंबा माता मंदिर एवं राजराजेश्वरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि, विकास और सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर हेमंत मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि "12 साल बेमिसाल" अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ राष्ट्रहित और जनकल्याण के प्रति जागरूकता को सशक्त करना है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकास के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थनाएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती मिल सके।

भाजपा द्वारा 5 जून से 21 जून तक संचालित किए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत योग दिवस, जनसंवाद, संगोष्ठियों और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाना है।

इस दौरान जिला कलक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य तथा मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। धार्मिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित यह अभियान जिले में व्यापक जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ आगे बढ़ता दिखाई दिया।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story