कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने शनिवार को अंबामाता स्थित अपने निजी आवास पर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजन से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी शिकायतों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि जनसुनवाई में बिजली, पेयजल, सड़क सहित विभिन्न स्थानीय समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए मंत्री हेमंत मीणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा और जनकल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।

जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने मंत्री द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा तत्काल समाधान के निर्देश देने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर सरकार की प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट रूप से सामने आई।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story